मुजफ्फरपुर : जलजमाव एवं गंदगी से शहर में मच्छरों को प्रकोप बढ़ गया है। निगम क्षेत्र में रहने वाली पांच लाख की आबादी दिन-रात मच्छरों के दंश से परेशान है। रात ही नहीं दिन में भी मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है। संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

जलजमाव के बीच घर में कैद ¨प्रस का कहना है कि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने चैन छीन लिया है। इससे निजात दिलाने की जवाबदेही नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की है। लेकिन वे विफल हो रहे हैं। फां¨गग अभियान घोषणाओं तक सीमित है। मोतीझील के संजय कुमार का कहना है कि जलजमाव व गंदगी से मच्छरों क प्रकोप बढ़ा है। वार्ड पार्षद सीमा कुमारी का कहना है कि वार्ड के लोग नियमित फॉ¨गग कराने की मांग कर रहे हैं।

 

फॉ¨गग की गई है। लेकिन मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगातार अभियान चलाने की जरूरत है। अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। -सुरेश कुमार, महापौर