भारत में कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। इस जानलेवा वायरस से भारत में अब तक 271 लोग संक्रमित पाए गए है। देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा इस वायरस से प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि एक दिन के अंदर 11 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इनमें विदेश यात्रा करने वाले आठ व्यक्ति शामिल हैं और उनके संपर्क में आने के बाद तीन लोग संक्रमित हो गए। हमारे पास आइसोलेशन के लिए 250 से अधिक बेड हैं और राज्य के अस्पतालों में 7000 से अधिक साधारण बेड हैं।

अभी तक देखा जा रहा था कि भारत में इस वायरस से वे ही लोग संक्रमित पाए जा रहे थे, जो विदेश यात्रा करके लौटे या किसी कोरोना संक्रमित से उनकी मुलाकात हुई। लेकिन भारत में पहला ऐसा मामला सामने आया है जहां संक्रमित मरीज न विदेश यात्रा की है और न ही किसी संक्रमित मरीज से मिली है। हालांकि, संक्रमित महिला हाल ही में एक शादी समारोह में हिस्सा लिया था, जहां से लौटने के बाद ही वह कोरोना पॉजीटिव पाई गई। अब प्रशासन मुंबई तक कैब से उसके सफर के ब्योरों की जांच की जा रहा है।

महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य के पुणे शहर में करीब 40 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। उन्होंने बताया कि महिला भारती अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर है। महिला के नमूने स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) की आशंका के चलते जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए थे जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने किसी अन्य देश की यात्रा नहीं की थी लेकिन वह तीन मार्च को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवी मुंबई के वाशी गई थी। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई हो लेकिन वह विदेश यात्रा पर नहीं गई थी। वह निश्चित तौर पर किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आई है जो विदेश से लौटा था। उन्होंने कहा कि मुंबई तक कैब से उसके सफर के ब्योरों की जांच की जा रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए अलग दिशा-निर्देश हैं।

राम ने बताया कि महिला के मामले को आगे की जांच के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। इस बीच, पुणे में शुक्रवार को जिस 25 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी उसने हाल ही में आयरलैंड की यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि युवक को शुक्रवार को नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में शाम में उसके नमूने की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि एक दिन के अंदर 11 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इनमें विदेश यात्रा करने वाले आठ व्यक्ति शामिल हैं और उनके संपर्क में आने के बाद तीन लोग संक्रमित हो गए। हमारे पास आइसोलेशन के लिए 250 से अधिक बेड हैं और राज्य के अस्पतालों में 7000 से अधिक साधारण बेड हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here