नोएडा में चलाया गया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, महिला की सुरक्षा हमारी पहली प्रथमिकता – अंकिता शर्मा
नोएडा मेंनोएडा में चलाया गया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, महिला की सुरक्षा हमारी पहली प्रथमिकता

आज नोएडा क्षेत्र के सेक्टर 5 हारोला मार्केट में मिशन शक्ति अभियान की एल ई डी वाहन से संचालित नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन की विडियो प्रति द्वारा महिलाओं व पुरषों में जागरूकता लाने की शुरुआत की गई जिसमें काफी लोगों ने बढ़ चढ़ कर मिशन शक्ति के विडियो को देखा और वहां मौजूद आई पी एस ए सी पी अंकिता शर्मा जी ने विडियो के माध्यम से वहां की जनता को इस मिशन शक्ति के संचालन को संक्षेप में बताया। तथा उनकी राय भी जानी ।

ज्ञात हो मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति मुहिम की सर्वोपरि पहल में यू पी खासा नोएडा पुलिस के अधिकारी जोरो से सेवा कर रही है तथा वहीं इस मुहिम के विडियो प्रति में स्वयं गौतबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवम् डी सी पी महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ वृंदा शुक्ला ने नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन से संबंधित संदेश भी दिया । इस मौके पर थाना सेक्टर 20 इंचार्ज राकेश सिंह थाना सेक्टर 39 इंचार्ज अनु चौधरी सेक्टर 5 चौकी इंचार्ज विनोद सिंह व पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here