छठ पूजा के संबंध में योगी सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश, जानें क्या?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छठ पूजा के संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करने के बाद गृह विभाग ने भी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ज्यादातर महिलाओं को प्रेरित किया जाए कि वे छठ पूजा घर पर ही रह कर मनाएं।

खास-निर्देश

– छठ पूजा स्थल पर 2 गज की दूरी और मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा।

– पूजा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट के साथ तैनात होंगे पुलिस अधिकारी।

– छठ पूजा स्थल पर महिलाओं के लिए चेंज रूम बनाए जाएंगे।

– पूजा स्थल पर डॉक्टर के साथ तैनात रहेगी एम्बुलेंस।

– तालाबों के किनारे साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

– नदी-तालाब के किनारे पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाए।

– घाटों में पानी के बहाव की समुचित व्यवस्था की जाए।

– पूजा कार्यक्रम के आयोजकों संग मिलकर प्रशासन जरूरी इंतजाम करे।

– नदी-तालाबों के किनारे शौचालय आदि की व्यवस्था की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here