लड़के की मां का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है।जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है।पूरा मामला थाने में पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया।हालांकि फिलहाल पुलिस ने लड़का और लड़की को समझा दिया है।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिलचस्प मामला सामने आया है।यहां लॉकडाउन के दौरान एक शख्स सब्जी और राशन लेने के लिए निकला था, लेकिन जब वापस लौटा तो दुल्हन को साथ लेकर आया।यह मामला साहिबाबाद का है। लॉकडाउन में अचानक दुल्हन के घर आने पर युवक की मां के होश उड़ गए।दरअसल यह बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था। नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से रोक दिया।इसके बाद पूरा मामला थाने पहुंच गया।

दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में मौजूद थे। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी।बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया।फिलहाल लड़के की मां के राजी न होने के बाद पुलिस ने दूल्हा दुल्हन को अलग किराये के मकान में रहने के लिए बोल दिया है।बता दें, लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर निकले इस युवक के यूं अचानक दुल्हन लेकर घर पहुचने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। चौंकाने वाला यह मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां श्याम पार्क इलाके में रहने वाला यह युवक अपनी नवविवाहित दुल्हन को अचानक लेकर घर पहुंच गया, जिसके बाद मामला थाने में पहुच गया और इस नवविवाहित जोड़े के साथ-साथ लड़के की नाराज मां भी थाने पहुंच गई।युवक के अनुसार दोनों ने शादी कर ली है और इससे एक महीने पहले भी दोनों हरिद्वार में शादी कर चुके हैं। हालांकि लड़के की मां ने यूं अचानक पहुंची अनजान दुल्हन को घर में रखने से मना कर दिया है।लड़के की मां का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है।जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है। पूरा मामला थाने में पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया।हालांकि फिलहाल पुलिस ने लड़का और लड़की को समझा दिया है. लड़का अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर किराए के मकान में चला गया है और लड़के की मां ने फिलहाल साफ शब्दों में कह दिया है कि लॉक डाउन खत्म होने से पहले घर आने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here