MP by election result 2020 Live: रुझानों में बीजेपी 19 तो कांग्रेस 8 सीटों पर आगे, दिग्विजय सिंह बोले, जनता बनाम प्रशासन चुनाव हो रहा है

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज जारी होंगे। मतगणना केंद्रों पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। अभी तक 28 सीटों का रुझान सामने आ चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए सीएम हाउस पहुंचे हैं।  बीजेपी को 18 सीटों पर बढ़त मिली है, वहीं कांग्रेस को 9 सीट पर बढ़त मिली है। आपको बता दें कि ये अभी रुझान है, पल-पल में तस्वीर बदलती नजर आ सकती है। इन नतीजों से साबित होगा कि छह महीने पहले खोई सत्ता को कांग्रेस वापस पाने में कामयाब होगी, या फिर भाजपा अपनी सत्ता बचा पाएगी। यही नहीं यह उपचुनाव कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी बहुत अहम हैं। 28 में से 16 सीटें सिंधिंया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। मध्य प्रदेश में इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 28 सीटों पर हुए उपचुनाव सत्ता का भविष्य तय करेंगे। मध्यप्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को हुए उप चुनाव के लिए मतगणना हो रही है।  यहां पढ़ें अपडेट्स:

11.58 AM MP by election result 2020: रुझानों में हाटपिपल्या उपचुनाव उपडेट पांचवा राउंड के बाद भाजपा के मनोज चौधरी 4747 से आगे. भाजपा को 21374 और कांग्रेस – 16627 वोट

11.55 AM MP by election result 2020:  रुझानों में बमोरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र सिंह सिसोदिया छह राउंड समाप्त होने के बाद 11272 मतों से आगे

11.48 AM MP by election result 2020:  रुझानों में शिवपुरी में तीसरे राउंड के बाद करैरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल 4000 वोटों से आगे

Madhya Pradesh by election result: शुरुआती रुझान में डबरा सीट से इमरती देवी आगे, इस वजह से खास है यह सीट

11.38 AM MP by election result 2020:  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जनता पर  विश्वास है वो सच्चाई का साथ देंगे और मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।

MP Sanwer By Election Result 2020: रुझानों में सांवेर से तुलसी सिलावट बीजेपी प्रत्याशी आगे

11.33 AM MP by election result 2020: दिग्विजय सिंह ने कहा सभी परिणाम पोस्टल बैलेट के हैं, जिसमें सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, 80 वर्ष से ज़्यादा थे जिसमें कॉंग्रेस के लोगों को वोटरलिस्ट ही नहीं मिल पाई, वो तो होना ही था। मैंने कहा हुआ है की  जनता बनाम प्रशासन चुनाव हो रहा है। अब देखिए EVM खुलने दीजिए पता पड़ेगा।

11.20 AM MP by election result 2020: रुझानों में दूसरे राउंड की मतगणना के बाद इमारती देवी को 6101 मत, सुरेश राजे को 5534 वोट, 867 वोटों से इमरती देवी आगे

11.15 AM MP by election result 2020: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे सीएम हाउस, आगे की रणनीति की चर्चा करने के लिए अहम बैठक, सीएम से चर्चा के बाद जाएंगे बीजेपी ऑफिस

10.15 AM MP by election result 2020: 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों पर मतगणना जारी, यहां देखें इंदौर और मुरैना के मतगणना केंद्र की तस्वीरें

10.00 AM MP by election result 2020: डबरा से मंत्री इमरती देवी 323 वोटों से आगे हैं। पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है वहीं कमल नाथ के आइटम बयान के बाद सबसे ज्यादा हॉट सीट है डबरा। सुरखी सीट पर 3093 वोटों से पहले राउंड में गोविन्द सिंह राजपूत आगे हैं जबकि पहले राउंड के बाद ब्यावरा से बीजेपी उम्मीदवार नारायण सिंह पंवार 1000 वोट से आगे हैं। हाटपीपलिया के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोटों से आगे हैं जबकि दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में भी कांग्रेस पीछे है।

9.50 AM MP by election result 2020: देवास में काउंटिंग स्थल पर विवाद के बाद काउंटिंग रुकी, भाजपा जिलाध्यक्ष लेकर गए थे मोबाइल, कांग्रेस की आपत्ति के बाद रुकी मतगणना।

9.30 AM MP by election result 2020: शुरुआती रुझान में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री भाजपा उम्मीदवार हरदीपसिंह डंग अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राकेश पाटीदार से तीसरे राउंड में 4098 मतों से आगे चल रहे है।

9.20 AM MP by election result 2020: पूर्व CM कमलनाथ ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना की।

8.55 AM MP by election result 2020: रुझानों में ग्वालियर सीट पर भाजपा से प्रद्युम्न सिंह आगे चल रहे हैं, डबरा से इमरती देवी आगे

8.55 AM MP by election result 2020: रुझानों में सुवासरा सीट पर बीजेपी के हरदीप सिंह डंग आगे

8.48 AM MP by election result 2020:  रुझानों में बीजेपी की सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर सीट से आगे चल रही हैं।

8.40 AM MP by election result 2020: पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में, सांवेर से बीजेपी के तुलसी सिलावट आगे चल रहे हैं।

8.15 AM MP by election result 2020: सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

8.00 AM MP by election result 2020: 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के मतगणना केंद्रों पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है।

7.45 AM MP by election result 2020: बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा पूरा करने के लिए 28 में से सिर्फ 8 विधायकों की ही जरूरत है।

7.20 AM MP by election result 2020: मतगणना केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम हैं।

7.10 AM MP by election result 2020: विधानसभा में 15 ग्वालियर में 30 राउंड, 16 ग्वालियर पूर्व में 32 और डबरा 19 में 24 राउंड की गणना होगी।

By Election Result Live : 11 राज्यों की 58 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना आज

7.00 AM MP by election result 2020: मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। राज्य में इस वर्ष मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था जिससे अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इनमें अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया स्वयं भी मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

6.55: MP by election result 2020:  मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के लिए मतगणना स्तल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग वेबकास्टिंग के जरिए कई मतगणना केंद्रों पर कड़ी नजर रखेगा। ग्वालियर और चंबल संभाग की 16 सीटों की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां मतगणना केंद्र पर अतिरिक्त बल तैनात करने का फैसला लिया गया है।

6.50: MP by election result 2020:  इन सीटों पर हुए हैं उपचुनाव

मध्य प्रदेश में जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करैरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, मलहरा, अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपल्या, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और सुवासरा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। आज 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों की संबंधित जिला मुख्यालयों पर होनी वाली मतगणना में ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक और अनूपपुर में सबसे कम राउंड होंगे।

6.42 AM: MP by election result 2020: कोविड-19 को देखते हुए मतगणना स्थल पर गाइडलाइंस

इस बार चुनाव आयोग ने जहां चुनाव के लिए कोविड-19 गाइडलाइंस के निर्देश दिए, वहीं मतगणना के दौरान भी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं एक मतगणना एजेंट मतगणना के कमरे में आयोग के निर्देशानुसार उपस्थित रह सकते हैं। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस बार उपचुनाव की तरह ही काउंटिंग के लिए भी चुनाव आयोग ने विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। मतगणना केंद्र पर कोई भी बिना मास्क के नहीं जाएगा। इसके साथ ही आने वाले सभी व्यक्ति का तापमान भी चेक किया जाएगा। इस बार कंट्रोल यूनिट से इसके नतीजे बड़ी स्क्रीन पर दिए जाएंगे ताकि बड़ी संख्या में मतगणना एजेंटों का एक साथ जमा होने से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here