अमित शाह के बंगाल दौरे से सियासी उबाल, ममता बनर्जी बोलीं- दलित नहीं, ब्राह्मण के घर बना था गृह मंत्री का भोजन

अमित शाह के दौरे के बाद बंकुरा पहुंची बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। शाह के 5 नवंबर को एक दलित के घर भोजन करने के बाद से बंगाल की राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह को दौरा महज दिखावा था। उनका खाना एक ब्राह्मण के घर से बनकर आया था।

दो दिवसीय दौरे पर बंकुरा जिले पहुंची बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृहमंत्री के दौरे पर प्रश्न खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘गृहमंत्री सिर्फ दिखाने के लिए यहां आए थे। उन्होंने उस दलित के हाथ का नहीं बल्कि एक ब्राह्मण के घर से तैयार भोजन किया गया खाना खाया था। खाना खाने के बाद गृहमंत्री वहां से चले गए। जबकि बीमार बच्चे से मिले भी नहीं।’  ममता बनर्जी ने गृहमंत्री पर आरोप लगाते हुए बोली कि शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा को ठीक से पहचानते भी नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा किया, ‘हमारी सरकार बिरसा मुंडा की एक बड़ी मूर्ति यहां स्थापित करेगी। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के जन्मदिन के दिन अब बंगाल में छुट्टी रहेगी।’

अपनी पार्टी का बचाव करते हुए ममता बनर्जी ने कहा तृणमूल कांग्रेस में सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही खराब हैं वह भी जो लेफ्ट पार्टियों से आए हैं। उन्होंने कहा,’आप खाने में चावल और आलू भी न खा पाएं इसलिए मोदी सरकार ने आवश्यकत वस्तु संसोधन अधिनियम से आलू प्याज को बाहर कर दिया है। यह आलू की सरकार है।’

राज्य सरकार के कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी ने घोषणा किया मुफ्त राशन का वितरण जून 2021 तक जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से बीजेपी को वोट न देने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here