कोरोना की वजह से पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन है। हालांकि जरूरी सेवाओं को इससे अलग रखा गया है। इस बीच कर्नाटक के बेंगलुरू में एक गर्भवती महिला लगभग सात किलोमीटर पैदल चलकर एक डेंटिस्ट के अस्पताल पहुंची, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे की स्थिति को देख डॉक्टरों को लगा कि वह मर चुका है। इसके बाद डॉक्टरों ने कोशिश की और बच्चे में फिर से जान आई।

डेंटिस्ट डॉ. राम्या ने बताया, ‘ये एक प्रीमेच्योर बेबी था। महिला 5-7 किमी तय कर यहां पहुंची थी।10 मिनट के अंदर उनकी डिलीवरी हो गई। डिलीवरी के बाद देखा गया कि बच्चा जिंदा नहीं है। हमारी कोशिशों के बाद बच्चें में फिर जान आई। दोनों स्वस्थ हैं।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here