बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात गश्ती के दौरान होमगार्ड के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। ड्यूटी पर शहीद हुए जवान की पहचान मंझौल बिचखन्ना टोला निवासी हरेराम सहनी के पुत्र 26 वर्षीय राजवर्द्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार के रूप में हुई। हरेराम ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घटना में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला लोहियानगर ओपी क्षेत्र के पनहास का है। घटना के बाद गृह रक्षा वाहिनी के जवानों तुरंत एफआईआर करने, बदमाशों  पर सख्त कार्यवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं,मृतक जवान के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजन सिन्हा सदर अस्पताल पहुंच मामले की पड़ताल की। नाराज गृह रक्षक वाहिनी के जवानों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान पनहास में पुलिस ने बाइक सवार तीन यूवकों को रोकना चाहा। इसी दौरान एक बदमाश भागने लगा। जवानों ने बदमाश को जब पकड़ा तो बदमाश जवानों से उलझ गए। इस दौरान हाथापाई भी हुई। अचानक बदमाश ने राजवर्द्धन को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में गांव वालों के सहयोग से बदमाशों को दबोच लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here