बिहार भाजपा ने रविवार को होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की ‘वर्चुअल’ यानी डिजिटल रैली को ‘रियल’ रैली के रूप में पेश करने की तैयारी की है। इस वर्चुअल रैली में वह सब होगा, जो आम रैलियों में होता है। जगह भले ही किसी मैदान के बदले डिजिटल प्लेटफॉर्म का होगा, लेकिन सामान्य रैली की तरह इसमें भी आगंतुकों का स्वागत और सम्मान से लेकर कुछ वक्ताओं का संबोधबिहार भाजपा ने रविवार को होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की ‘वर्चुअल’ यानी डिजिटल रैली को ‘रियल’ रैली के रूप में पेश करने की तैयारी की है। न होगा।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोरोना काल में लोगों से जुड़ने के लिए डिजिटल रैली का आयोजन कर रही भाजपा ने शनिवार को रैली को फाइनल टच दिया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में रैली के लिए मंच बनाया गया है। यहां से सीधा प्रसारण होगा। रैली का संचालन दिल्ली और पटना दोनों जगहों से होगा। पटना में मंच पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अलावा सभागार में पार्टी के चुनिंदा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने बाकी सभी विधायकों, विधान पार्षदों व चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को अपने-अपने बूथ और विधानसभा क्षेत्र में ही अमित शाह का भाषण सुनने का निर्देश दिया है।

दिल्ली में भी एक मंच बनाया गया है। इस पर गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के बिहार कोटे से वरिष्ठ मंत्रियों में रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह के शामिल होने की संभावना है।

रैली की शुरुआत चार बजे होगी। रैली के लिए एक संचालनकर्ता भी होंगे। गृह मंत्री के भाषण से पहले स्वागत संबोधन और बिहार भाजपा के दो नेताओं उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को बोलने का मौका मिल सकता है। दिल्ली से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी संबोधित कर सकते हैं।

इसका प्रसारण यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्वीटर व कुछ स्थानीय चैनलों पर होगा। प्रदेश से लेकर जिला व मंडल के साथ ही बूथ स्तर पर भी इस रैली को पार्टीजन सुनेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्र में टीवी व एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। सभी मोर्चा ने अपनी ओर से 200 स्थानों पर टीवी स्क्रीन लगाया है।

पार्टी ने सख्त संदेश दिया है कि जहां टीवी या एलईडी स्क्रीन लगाया गया है, वहां मास्क, सैनेटाइजर अनिवार्य रूप से रखे जाएं। ऐसे स्थलों पर 50 से अधिक लोगों की भीड़ जमा नहीं हो। रैली में सभी नेता अनिवार्य रूप से जुड़ सकें, इसके लिए प्रदेश के नेता जिला, जिला के नेता मंडल व मंडल स्तरीय नेता बूथ स्तरीय सप्तऋषि टीम से सम्पर्क में रहेंगे।

भाषण सुनने के लिए जारी लिंक
फेसबुक : https://fb.com/BJP4Bihar
यू-ट्यूब :  https://bit.ly/AmitShahBiharJune7

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करने में सफलता हासिल कर चुके हैं। पीएम के मन की बात को बिहार के 60 हजार से अधिक बूथों पर सुना व देखा गया। इसमें से 38 हजार बूथों से तस्वीर भी आई। यही अनुभव बिहार जनसंवाद कार्यक्रम या वर्चुअल रैली की सफलता को अभूतपूर्व बनाएगा।
-डॉ संजय जायवाल, अध्यक्ष, बिहार भाजपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here