पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पोखर में स्नान करने के दौरान एक साथ चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा तेतरिया के राजेपुर थाना क्षेत्र के नरहा शिवमंदिर के निकट पोखर में स्नान करने के दौरान हुआ। सभी बच्चे एक ही गांव के थे। मृतक बच्चों में भाग्य नारायण राम का दस वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, बिगन राम का दस वर्षीय पुत्र रवि किशन कुमार, सुखलाल राम का नौ वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, गरीब राम के दस वर्षीय पुत्र कन्हाई कुमार है।

सभी हनुमान नगर गांव के रहने वाले हैं। गांव में जैसे ही उनके डूबने की खबर फैली हड़कंप मच गया। ग्रामीण और परिजन दौड़ कर पोखर के पास पहुंचे। इसके बाद बच्चों के शव को पानी से निकाला गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पहुंच कर शव को लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रहे हैं। एक साथ चार बच्चों की हुई मौत से गांव में मातम का माहौल है। बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
भागलपुर में विसहरा स्थान पोखर में डूबने से अधेड़ की मौत
नाथनगर इलाके के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव स्थित विसहरा स्थान पोखर में नहाने गए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत डूबने से हो गयी। पंचायत के मुखिया मो. बसारुल हक ने बताया कि भतोड़िया कुशवाहा टोला निवासी गोपाल मंडल (55 वर्ष) हरदिन की तरह अपने खेत की ओर घूमने गए थे। वापस लौटने के क्रम में विसहरा स्थान पोखर में वो नहाने चले गए। नहाने के क्रम वो गहरे पानी मे चले गए और डूब गए जिससे उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here