यूपी के लखनऊ में अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास देर रात करीब डेढ़ बजे 128 टायर वाला एक ट्राला ट्रक फंस गया। ट्रक पर करीब 110 फुट लंबा और 21 फुट चौड़ा यूरिया खाद का एसी प्लांट लदा था। मेट्रो की छत नीची होने से ट्रक फंस गया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला जा सका।

गुजरात से 128 टायर वाला एक ट्राला ट्रक यूरिया का प्लांट लेकर गोरखपुर जा रहा था। अमौसी मेट्रो स्टेशन की छत नीची होने से ट्राला उसके नीचे से नहीं निकल सका। आधी रात में ट्राला के फंसने पर इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। तय किया गया कि ट्राला को दूसरे रास्ते से निकाला जाए। इसके बाद एहतियातन बिजली काटी गयी। बिजली काटने के बाद ट्राला को तीन नम्बर बाज़ार से ले जाने का फैसला किया गया। आधी रात में शुरू हुई ट्राला को निकालने की मशक्कत सुबह तक जारी रही। आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कानपुर रोड के डिवाइडर को पार करा कर ट्राला को बाज़ार वाली रोड की तरफ ले जाया गया। शहीद पथ के रास्ते शुक्रवार को गोरखपुर के लिए रवाना किया जाएगा ।

अनुप्रिया सिंह, एसडीओ, सरोजनीनगर ने बताया कि ट्राला ट्रक पर लदे विशालकाय प्लांट को निकालने के लिए रात में बिजली सप्लाई बंद की गई थी। इससे चिल्लावां की सप्लाई करीब नौ घंटे बाधित रही। सुबह करीब नौ बजे सप्लाई चालू कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here