जौनपुर में गुरुवार को एक तरह से कोरोना का विस्फोट हो गया। यहां एक दिन में 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में अभी तक एक दिन में पूर्वांचल के किसी जिले में मरीज सामने नहीं आए थे। खास बात यह है कि सभी विभिन्न साधनों से मुम्बई से लौटे हैं। नए मरीजों के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 248 पहुंच गयी है। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 134 एक्टिव केस हैं। राहत की बात है कि अब तक 111 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक गुरुवार को 173 सैंपल के रिजल्ट मिले हैं। इसमें 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। गुरुवार को 416 नए लोगों के भी सैंपल लिये गये। अब तक कुल 6004 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। 4096 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। 1908 का रिजल्ट आने बाकि है।

विभिन्न माध्यमों से जनपद में आये ढाई लाख लोग 
जौनपुर में अब तक 139 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आई हैं। इन ट्रेनों के से 172433 प्रवासी श्रमिक आए हैं। इसमें जौनपुर के 64 हजार 305 श्रमिक हैं। अन्य जनपदों में जो ट्रेन आई हैं उनके माध्यम से 36 हजार 132 जौनपुर के प्रवासी श्रमिक आए हैं। इस प्रकार ट्रेनों के माध्यम से 1 लाख 437 प्रवासी श्रमिक जौनपुर आ चुके हैं। बहुत सारे प्रवासी ट्रकों और अन्य वाहनों से व अन्य साधनों से भी आए हैं। अनुमानतह 2 लाख 50 हजार से अधिक प्रवासी जनपद में आए हैं। इनके होम क्वारंटीन किया गया है। इसीक निगरानी गांव पंचायत स्तर पर बनी निगरानी समिति कर रही है। जनपद के खंड विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्षों भी नजर रख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here