आजमगढ़ में सड़क किनारे आम की दुकान लगाने के विवाद में सोमवार की सुबह 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदाददपुर में आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर हुई। स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ही सीओ फुलपुर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमलावर फरार बताया जा रहा है।

निजामाबाद के खुदादादपुर निवासी आबिद व अनीस सड़क के किनारे दुकान लगाते हैं। एक ही स्थान पर दुकान लगाने को लेकर दोनों में एक हफ्ते से विवाद चल रहा था। सोमवार को अनीस ने दुकान लगा और भाई को दुकान पर बैठा कर घर चला गया। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में आबिद से उसका विवाद हो गया।

इसी दौरान अनीस ने तमंचे से आबिद को गोली मार दी। गोली लगने से आबिद  के गिरते ही अनीस भाग निकला। आसपास के लोगों ने आबिद को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ फूलपुर के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here