यूपी के चित्रकूट में छत से गिरी एक लड़की पेट में बांस घुस गया। बांस उसके पेट के आर-पार हो गया। डॉक्टरों ने एक टीम में कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बांस को निकाला। अब लड़की पूरी तरह से स्वस्थ्य है। डॉक्टरों ने बताया कि यह एक जटिल ऑपरेशन था क्याेंकि बांस पूरी तरह से आप-पार हो गया था।

चित्रकूट निवासी राममिलन की 15 वर्षीय बेटी पार्वती रविवार सुबह छत से नीचे बांस के कोठ पर गिर गई। जिससे बांस का एक टुकड़ा उसके पेट के आरपार हो गया। घरवाले किसी तरह पार्वती को लेकर चित्रकूट के जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने तुरंत एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एसआरएन में भर्ती किया गया। इसके बाद ऑपरेशन की तैयारी शुरू हो गई। ऑपरेशन बेहद जटिल होने के चलते वरिष्ठ सर्जन डॉ अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम बनाई गई जिसमें कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ नीरज त्रिपाठी, सह आचार्य डॉ राहुल सिंह सम्मिलित थे। डॉक्टरों की टीम ने कई घंटों तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक बांस के टुकड़े को निकाला गया और पार्वती की जान बचाई गई। ऑपरेशन के समय मरीज को बेहोश करना और फिर होश में लाना एक जटिल कार्य है जिसको सफलतापूर्वक डॉ धर्मेंद्र यादव और उनकी टीम ने पूरा किया। ऑपरेशन के समय सर्जरी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर विवेक मोर, डॉक्टर विदुषी ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here