उत्तर प्रदेश में बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात चार पहिये के वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि सिंहाचवर खुर्द गांव के समीप अज्ञात वाहन ने साइकिल से जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक चौहान (48) और दीपू (38) की मौत हो गई तथा शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। यादव ने बताया कि शोभनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर तक रसड़ा-बलिया राजमार्ग पर जाम लगाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here