उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के नौचंदी थाना क्षेत्र में तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। बताया गया कि करीब ढाई माह पहले फिरोज और जैनब की शादी की तारीख तय हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इंतजार करना पड़ा।

वहीं लॉकडाउन के बीच आखिरकार शनिवार को दोनों एक-दूजे के हो गए। दोनों के कद के साथ जोड़ी मिलने को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चाएं चल रही है। दोनों के परिजनों ने बताया कि छोटे कद होने के कारण बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन कहते हैं जोड़ी तो ऊपर वाला ही बनाता है। जिसके बाद दोनों एक-दूजे के हो गए। इनकी शादी को लेकर दोनों के परिजन काफी खुश हैं।

वैसे तीन फुट के फिरोज के लिए दूल्हा बनना सपने के सच होने जैसा है। परिवार के लोग काफी समय से शादी के प्रयास में थे। लेकिन हर बार लंबाई आड़े आ जाती थी। अचानक दोस्त की भाभी ने उसे देखा और अपनी तीन फुट की बहन के लिए पसंद कर लिया। फिर क्या था, दोनों परिवार के लोग बैठे और रिश्ता तय हो गया। ढाई माह पहले शादी की तारीख तय हो गई थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इंतजार करना पड़ा। आखिरकार शनिवार को दोनों एक-दूसरे को हो गए।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी फिरोज की लंबाई तीन फुट है। घर में सभी सामान्य कद के हैं। इसलिए उनकी चिंता सभी को हर वक्त रहती है। उम्र के साथ ही शादी की बात चलने लगी, लेकिन लंबाई आड़े आ जाती थी। एक दिन वह अपने दोस्त के घर गए तो उसकी भाभी ने उन्हें देख लिया। वह भी अपनी तीन फुट की बहन जैनब की शादी के लिए परेशान थी। बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रिश्ता तय हो गया।

फिरोज ने बताया कि ढाई माह पहले शादी होनी थी। लेकिन फिर लॉकडाउन लग गया। अब अनुमति लेकर शादी हुई। बरात में घर-परिवार के ही कुछ खास लोग गए थे। दोनों की जोड़ी देखने के लिए दोनों जगहों पर ही लोग एकत्र हो गए थे।

फिरोज ने बताया कि वह मॉलीवुड की कई फिल्मों डॉक्टर दिल वाला, मेरा दुश्मन-मेरा दोस्त, सपना अपना-अपना और मस्त पहलवान, पड़ोसी परेशान में काम भी कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here