UP BEd Result 2020 : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, सीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप, ये रहा Direct Link

UP BEd Result 2020: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 रिजल्ट शनिवार शाम 5 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जारी कर दिया। सीतापुर के पंकज कुमार ने परीक्षा में बाजी मारी है। वह 299.333 अंकों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहे हैं। वहीं, सीतामढी के अजय कुमार 295 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। परीक्षा के चेयरमैन कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इन नतीजों की घोषणा की। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुछ दिनों पहले जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नौकरी के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू की जाएगी।

UP BEd Result 2020 Direct Link

5 के परीक्षा फल निरस्त

परीक्षा के लिए  कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इस प्रवेश-परीक्षा परीक्षा में 3,57,701 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल पांच अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाये गये, जिनका परीक्षाफल निरस्त कर दिया गया है। कुल 356946 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम बेवसाइट पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

टॉप टेन सूची

रैंक         नाम          अंक     जिला 

1 पंकज कुमार       299.333     सीतापुर

2. अजय कुमार         295         सीतामढी

3. अमर सिंह        294.666      आजमगढ़

4. मनीषा मिश्रा     293.333       झांसी

5. सुयश दीक्षित     291.334       हरदोई

6. प्रशांत यादव        290.667      गाजीपुर

7. ओम भुवन राय      290.667    लखनऊ

8. मोहम्मद अजमान खान 288      मेरठ

9. नेहा अग्रवाल            288         फिरोजाबाद

10. राम अवतार          287.666            आगरा

कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन आफ-कैम्पस काउन्सिलिंग प्रक्रिया की सम्भावित तिथि एवं काउन्सिलिंग सम्बन्धित अन्य सम्पूर्ण विवरण उसी वेबसाइट पर शीघ्र ही प्रदर्शित कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में सीटों का आवंटन उनके द्वारा मूल आवेदन पत्र में भरे गए विषय वर्ग के अनुसार किया जायेगा। किसी भी दशा में, किसी भी स्तर पर, विषय-वर्ग परिवर्तन अनुमन्य नहीं होगा।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थी को नतीजे घोषित होने के बाद अपने पंसद का कॉलेज चुनने का मौका दिया जाता है। अभ्यर्थी को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराना होगा। 5,750 रुपये शुल्क जमा करना होता है। इस शुल्क में 750 रुपये काउंसलिंग फीस होती है। बाकी के पांच हजार कॉलेज को भेज दिया जाएगा। इस बार ईडब्ल्यूएस की 10% सीटों पर भी प्रवेश लिए जाएंगे। इनकी रैंकिंग अलग से जारी की जाएगी।

कोरोना को लेकर विभिन्न आशंकाओं के बीच 9 अगस्त को प्रदेश भर में करीब 83 फीसदी अभ्यर्थियों ने बी.एड प्रवेश परीक्षा दी थी। प्रदेश के 73 जिलों के कुल 1089 केन्द्रों पर लगभग 3,57,064 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। कोरोना के कारण बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए सभी अभ्यर्थियों, कक्ष निरीक्षकों की सुरक्षा के सभी निर्देशों का पालन कराया गया था। कुछ अभ्यर्थी ऐसे पाये गये, जिनका तापमान अधिक था। उन्हें आइसोलेटेड कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई थी।

वार्षिक परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति 

बीएड की काउंसलिंग और वार्षिक परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है। असल में काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने अंतिम वर्ष के परीक्षा के नतीजे प्रस्तुत करने होंगे। कई राज्य विश्वविद्यालयों में अभी तक अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षाएं नहीं हुई है। ऐसे में, काउंसलिंग के दौरान उनके लिए परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करना मुश्किल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here