विकासनगर : यमुनोत्री एनएच पर जूड़ो के पास एक क्रेन और बोलेरो कार यमुना नदी में जा गिरी। क्रेन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून से क्रेन दुर्घटनाग्रस्त कार को नैनबाग से ठीक करने के लिए देहरादून ला रहा था। क्रेन में चैन सिंह निवासी पलेठा नौगांव, उत्तरकाशी, रणजीत सिंह, निवासी डाकरा थाना कैंट देहरादून और वीर सिंह, निवासी सहस्त्रधारा देहरादून सवार थे। ।

जूड़ो के पास चालक का क्रेन से नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे क्रेन, कार समेत नीचे यमुना नदी में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों और घायल को खाई से बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here