देहरादून :  उत्तराखंड में मानसून दो दिन की देरी से पहुंच रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। जबकि कुछ इलाकों में मानसून आज पहुंच जाएगा। कुमाऊं के बाद गढ़वाल में अगले 48 घंटों में मानसून और तेजी पकड़ सकता है। इसको देखते हुए राज्य में ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

प्रदेश में सामान्य तौर पर 21 जून को मानसून पहुंचता है। केरल में एक जून से पहले मानसून पहुंचने के बाद प्रदेश में भी 21 जून से पहले मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि उत्तराखंड मौसम दो दिन की देरी से पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में इस साल मानसून सामान्य से थोड़ा बेहतर रह सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सामान्य तौर पर 21 जून से 28-29 सितंबर तक मानसून रहता है। लेकिन, इस बार मानसून दो दिन की देरी से पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here