स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनीयां लगातार एक से बढ़कर एक नये—नये स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। लेकिन हमारे मन में एक जिज्ञासा होती है कि कौनसा स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिका हैं। और लोगों ने पसंद किया है। तो इसी बात की जानकारी हम आपको इस पोस्ट के जरिए देने वाले हैं। इसमें जानेंगे इस साल दुनिया में बिकने वाले सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स के बारे में । HIS Market की एक नई रिपोर्ट ने दुनिया भर में शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफ़ोन की सूची जारी की है। और यह सूची 2019 की पहली छमाही में बिकने वाले स्मार्टफोन्स के आधार पर है।

1.Apple iPhone XR: IHS मार्केट के अनुसार, Apple ने 2019 की पहली छमाही में 26.4 मिलियन यूनिट बेचे। माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा इसकी कीमतें कम करने और अच्दे आॅफर देने की रणनीति काम में आई और और यह सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना।


2. Samsung Galaxy A10: सैमसंग का एंट्री लेवल स्मार्टफोन, IHS मार्केट के अनुसार, गैलेक्सी A10 दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए 10 की 13.4 मिलियन यूनिट भेज दी।

3. Samsung Galaxy A50: तीसरे स्थान पर सैमसंग का एक और फोन है: गैलेक्सी ए 50। सैमसंग ने 2019 में अब तक गैलेक्सी ए 50 की 12 मिलियन यूनिट भेज दी।

5. Xiaomi Redmi 6A: Xiaomi का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, Redmi 6A 2019 की पहली दो तिमाहियों में 10 मिलियन यूनिट के साथ बेचा जाने वाला पांचवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है।

6. Xiaomi Redmi Note 7:लिस्ट में दूसरा Xiaomi फोन है Redmi Note 7. Xiaomi ने इस स्मार्टफोन की 10 मिलियन यूनिट शिप कीं हैं।

7. Samsung Galaxy J2 Core : सूची में सैमसंग का तीसरा फोन एक अन्य बजट डिवाइस, गैलेक्सी जे 2 कोर है। स्मार्टफोन की 9.9 मिलियन यूनिट शिप की गई हैं।

8. Oppo A5: इस सूची में ओप्पे ए 5 का आठवां स्थान है इस स्मार्टफो की लगभग 9.7 मिलियन यूनिट्स अभी तक शिप की जा चुकि हैं।

9.Apple iPhone XS Max: Apple ने अपने सबसे महंगे iPhone की 9.6 मिलियन यूनिट बाजार में भेज दी। और इसने सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है।

10. Samsung Galaxy A30: दुनिया में 10 वां सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A30 है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने स्मार्टफोन की 9.2 मिलियन यूनिट्स को भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here