भीषण गर्मी और उमस से परेशानहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की आशा जगाई है। इसके मुताबिक शनिवार से लेकर तीन- चार दिन तक बदली-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो कि जल्द ही बदलाव लाएगा, ऐसा पूर्वानुमान है।

पिछले चार दिनों से उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। कूलर-पंखे इस गर्मी के सामने नाकाफी साबित हो रहे हैं। नहाकर बाहर निकलने के कुछ सेकंड में लोग पसीने से तरबतर हुए जा रहे हैं। इसकी वजह हवा का बदला हुआ रुख है। पुरवइया ने जोर पकड़ा हुआ है जिससे अधिकतम तापमान तो ज्यादा ऊपर नहीं जा रहा लेकिन हवा में नमी की मात्रा लगातार बढ़ी हुई है। बीते 24 घंटों में आद्रता 48 से 78 फीसदी के बीच दर्ज की गई।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.4 रहा जो कि सामान्य से 2.6 फीसदी अधिक दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को आंशिक बदली या बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here