कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 1395 हो गई है। सोमवार को राजस्थान के जयपुर में 4 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। रविवार को देशभर में 67 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। पिछले 5 दिनों में 315 लोगों की जान गई है। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 98 लोगों ने दम तोड़ा था। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके पहले 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 548 |
गुजरात | 290 |
मध्य प्रदेश | 156 |
दिल्ली | 64 |
राजस्थान | 75 |
पश्चिम बंगाल | 50 |
उत्तर प्रदेश | 43 |
आंध्र प्रदेश | 33 |
तमिलनाडु | 39 |
तेलंगाना | 29 |
कर्नाटक | 25 |
पंजाब | 21 |
जम्मू कश्मीर | 08 |
हरियाणा | 05 |
बिहार | 04 |
झारखंड | 03 |
केरल | 03 |
हिमाचल प्रदेश | 02 |
असम | 01 |
उत्तराखंड | 01 |
मेघालय | 01 |
ओडिशा | 01 |
पुडुचेरी | 01 |
चंडीगढ़ | 01 |
कुल | 1395 |
2 मई को सबसे ज्यादा 98 मौतें हुईं
तारीख | मौतें |
25 अप्रैल | 37 |
26 अप्रैल | 60 |
27 अप्रैल | 54 |
28 अप्रैल | 71 |
29 अप्रैल | 69 |
30 अप्रैल | 73 |
01 मई | 65 |
02 मई | 98 |
03 मई | 67 |
टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
मुंबई | 343 |
अहमदाबाद | 208 |
पुणे | 106 |
इंदौर | 76 |
जयपुर | 44 |