सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले शुक्रवार, 8 मई को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 645 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 199.32 अंक या 0.63% ऊपर 31,642.70 पर और निफ्टी 52.45 पॉइंट या 0.57% ऊपर 9,251.50 पर बंद हुआ था।
सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 455.43 अंक ऊपर 24,331.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.58 फीसदी बढ़त के साथ 141.66 अंक ऊपर 9,121.32 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.69 फीसदी बढ़त के साथ 48.61 पॉइंट ऊपर 2,929.80 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 11.72 अंक ऊपर 2,907.06 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67,161 हो गई है। इनमें 43,976 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,969 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,212 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,180,305 हो चुकी है। इनमें 283,860 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,490,182 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 80,787 हो चुकी है।
निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर और लूजर स्टॉक्स; अभी सिर्फ 3 स्टॉक्स में भी गिरावट है।
बीएसई सेंसेक्स के सभी 23 सेक्टर में अभी बढ़त है।
बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 28 कंपनियों में के शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.35% बढ़त है।